हरियाणा: फतेहाबाद में पेंट करते वक्त रस्सी टूटने से हुआ हादसा, दूसरी मंजिल से गिरा मजदूर

हरियाणा के फतेहाबाद में आज लघु सचिवालय की दूसरी मंजिल पर पेंट कर रहा एक मजदूर नीचे गिर गिया। मजदूर के नीचे गिरते ही लघु सचिवालय में हड़कंप मच गया। चीख चिल्लाने की आवाज सुनने के बाद लघु सचिवालय में मौजूद कर्मचारी इकट्ठा होकर मजदूर के पास पहुंचे। इसके बाद फोन करके एम्बुलेंस को बुलाया और उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सूचना मिलने पर डिप्टी सीएमओ डॉ सुनीता भी मौके पर पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार, अशोक नगर निवासी संदीप काफी दिनों से लघु सचिवालय में पेंट का काम कर रहा है। आज वह दूसरी मंजिल में रस्सी के सहारे से पेंट कर रहा था कि इसी दौरान रस्सी टूट गई। जिससे वह नीच गिर गया। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।