ग्वालियर : मामा का एक्सीडेंट हो गया है कहकर मामी को जंगल में ले गए भांजे, किया गैंगरेप

ग्वालियर से मामी और भांजे के रिश्तें को तार-तार करने का मामला सामने आया है। यहां, भांजे मामा का एक्सीडेंट होने की बात कहकर मामी को घर से ले गए और जंगल में ले जाकर गैंगरेप किया। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद जान से मारने की धमकी भी दी। दो महीने तक आरोपी महिला को ब्लैकमेल करते रहे। आखिर में परेशान हो कर महिला ने पति को आपबीती बताई। महिला ने पति के साथ पहुंचकर महाराजपुरा थाने में बुधवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

महाराजपुरा स्थित भारत मार्केट निवासी 24 वर्षीय महिला अपने पति के साथ रहती है। पति अक्सर रात में ऑटो चलाता है। घर से कुछ दूर अरविंद माहौर (22) और सोनू माहौर (24) रहते हैं। दोनों किसी फैक्ट्री में काम करते हैं। करीब दो महीने पहले एक दिन रात 9 बजे महिला का पति ऑटो लेकर निकला था। कुछ देर बाद अरविंद और सोनू घर पहुंचे। महिला को बताया, मामा का एक्सीडेंट हो गया है। जल्दी चलो, बातों में आकर महिला उनके साथ चली गई।

दोनों युवक उसे महाराजपुरा में ही जंगल में ले गए। यहां महिला को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद धमकी दी, यह बात किसी को बताई, तो जान से मार देंगे। बदनामी के डर से महिला ने यह बाद किसी को भी नहीं बताई।