राष्ट्रीय एकता दिवस पर देश की पहली सी-प्लेन सेवा को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, केवड़िया से साबरमती तक भरी उड़ान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवडिया में देश की पहली रिवरफ्रंट सी-प्लेन सेवा की शुरुआत की। यह सेवा रोजाना सैलानियों के लिए अहमदाबाद से केवड़िया और केवड़िया से अहमदाबाद के बीच उपलब्ध होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद सी-प्लेन के जरिये केवड़िया से अहमदाबाद तक का सफर किया। उन्होंने दोपहर करीब 1 बजे खुद इसमें उड़ान भरी। अब वे थोड़ी देर में साबरमती रिवर फ्रंट पर उतरेंगे। देश में आदमी के लिए सी-प्लेन की सुविधा देना मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट था। इसका किराया 1500 रुपए रखा गया है।

साबरमती रिवरफ्रंट से केवड़िया में मौजूद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक ये सी प्लेन सेवा शुरू हुई। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी 2017 गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन सी प्लेन की यात्रा करते नजर आए थे। तब प्रधानमंत्री ने साबरमती नदी से मेहसाणा जिले के धरोई बांध तक सी प्लेन का सफर किया था। काफी लोग इस बात के गवाह बने थे, लेकिन अब यही अनूठा सी प्लेन गुजरात में आम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में सी-प्लेन प्रोजेक्ट की गिनती होती है। अब इसे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से जोड़ दिया गया है। ये सी-प्लेन बीते दिन ही मालदीव से कोच्चि पहुंचा था।इसकी शुरुआती सर्विस केवड़िया से अहमदाबाद के बीच में हुई है। पिछले कुछ दिनों से अहमदाबाद और केवड़िया में सी-प्लेन के लिए जेटी बनाने का काम जारी था और अन्य सभी तैयारियां की जा रही थीं।

सी-प्लेन 220 किमी दूरी 45 मिनट में तय करेगा

यह सर्विस नर्मदा जिले के केवडिया से अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट तक शुरू की गई है। सी-प्लेन से 220 किमी का सफर सिर्फ 45 मिनट में पूरा हो जाएगा। सी-प्लेन पानी और जमीन पर लैंड कर सकता है। इसके लिए रनवे की जरूरत भी नहीं होती।

सी-प्लेन के मेजरमेंट

वजन: 3377 किलो
फ्यूल कैपेसिटी: 1419 लीटर
लंबाई: 16 मीटर
ऊंचाई: 6 मीटर
फ्यूल पावर: 272 लीटर/घंटा
5670 किलो तक वजन ले जा सकता है

सी-प्लेन के मेजरमेंट

वजन: 3377 किलो
फ्यूल कैपेसिटी: 1419 लीटर
लंबाई: 16 मीटर
ऊंचाई: 6 मीटर
5670 किलो तक वजन ले जा सकता है