Google for India Event हुआ शुरू, कहां देखें और क्या होगा इसमें खास, पूरी जानकारी

Google for India 2021 इवेंट की आज 18 नवंबर को शुरुआत होने वाली है। Google के इस इवेंट के 7वें एडिशन को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस इवेंट में भारतीय यूजर्स के लिए कई प्रोडक्ट को लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स के लिए कई सर्विस को भी पेश किया जा सकता है। इवेंट में कंपनी कई नई घोषणाएं करेगी, जिसमें नए लॉन्च, अपडेट और कोलैबरेशन शामिल होंगे। बता दें कि कंपनी ने साल 2015 में गूगल फॉर इंडिया इवेंट के पहले एडिशन का आयोजन किया था।

गूगल फॉर इंडिया इवेंट 2021 की शुरुआत आज सुबह 10 बजे से हो जाएगी। इस इवेंट को YouTube चैनल, आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस इवेंट में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, शिक्षा मंत्रालय और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय शामिल होंगे। वहीं, गूगल की टीम से Google India के उपाध्यक्ष संजय गुप्ता इस इवेंट की शुरुआत कर सकते हैं।

हाल ही में, Google ने स्मार्टफोन लाने के लिए Jio के साथ साझेदारी की है और एक नया OS डिजाइन करने में मदद की है। गूगल Jio के साथ मिलकर भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में उतरना चाहता है।