करोडो लोगो को आँखों की रोशिनी देने वाले Ferdinand Monoyer को गूगल ने ऐसे किया बर्थडे विश

Source : Jansatta

गूगल ने मंगलवार को अपने डूडल के जरिए फ्रांस के नेत्र-विशेषज्ञ फर्डिनैंड मोनोयेर (Ferdinand Monoyer) को उनके 181वें जन्मदिन पर याद किया। फर्डिनैंड मोनोये का जन्म 9 मई 1836 को हुआ था। वह दृष्टि मापने की इकाई डायोप्टर के जनक के रूप में जाने जाते हैं। डायोप्टर वह यंत्र है, जिसके जरिए आंखों का विजन मापा जाता है। आप अक्सर आंखों की जांच के लिए जब डॉक्टर के पास जाते होंगे तो आपको सबसे पहले अलग-अलग अक्षरों और साइज का एक फॉर्मेट दिखाता है, जिसे पढ़कर डॉक्टर आपकी आंखों को टेस्ट करता है। इसे ही डायोप्टर कहते हैं। इस चार्ट को 100 साल पहले फर्डिनैंड मोनोयेर ने बनाया था। इसे Monoyer chart के नाम से भी जाना जाता है। आद गूगल उन्हीं का 181 वां जन्मदिन अपने डूडल के जरिए मना रहा है।

गूगल ने अपने डूडल में ‘ओ’ के दोनों अक्षरों की जगह एनिमेटेड आंखें बनाई हुई हैं। बगल में मोनोयेर चार्ट बना हुआ है। इस चार्ट को भी एनीमेटेड किया गया है। साथ की अक्षरों के क्रम को भी डायोप्टर की तरह ही छोटे से बड़े के क्रम में रखा गया है। इस डूडल पर क्लिक करके आप मोनोयेर और डूडल के बारे में उपलब्ध जानकारी तक पहुंच सकते हैं। बता दें कि फर्डिनैंड मोनोये ने चार्ट में अपना भी नाम डाला था। अगर आप चार्ट को नीचे से ऊपर पढ़ते हैं तो उनका नाम पढ़ सकते हैं। आज डूडल बिल्कुल विजन क्लियरटी के आधार पर बनाया गया है। फर्डिनैंड मोनोयेर की याद में बनाए गए इस डूडल की पहुंच फ्रांस के साथ-साथ नीदरलैंड, ब्रिटेन, डेनमार्क, स्वीडन, एस्टोनिया, लिथुआनिया, पोलैंड, हंगरी, क्रोएशिया, ग्रीस, कनाडा, डोमिनिकन गणराज्य, प्यूर्टो रिको, मैक्सिको, निकारागुआ, वेनेजुएला, कोलंबिया , पेरू, चिली, अर्जेंटीना, भारत, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड तक है।Ferdinand Monoyerफ्रंच फूड कैपिटल ल्योन में हुआ। बाद में 1871 में यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्रैसबर्ग आ गए। साल 1877 से 1909 तक उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ ल्योन समेत कई विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर चुके हैं। उनकी मृत्यु 1912 में 76 साल की आयु में ल्योन में ही हुई।