सोने की कीमतों में भारी गिरावट, एक दिन में 5,400 रुपये हुआ सस्ता

बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों को लेकर नया अपडेट सामने आया है। सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी की कीमत स्थिर बनी हुई है। मंगलवार को जहां सोने के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी, वहीं आज इसकी कीमत में भारी गिरावट आई है, जिससे खरीदारों को राहत मिली है। सोने की कीमत में गिरावट सिर्फ घरेलू सर्राफा बाजार में ही नहीं, बल्कि वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय बाजार (कॉमैक्स) में भी दर्ज की गई है। देश के कई शहरों में सोने के दाम करीब ₹5400 तक लुढ़क गए हैं।

हैदराबाद में सोने और चांदी के ताजा भाव

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आज सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली है। यहां 24 कैरेट सोना ₹9,606 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹8,805 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹7,204 प्रति ग्राम पर मिल रहा है। वहीं, चांदी की कीमत स्थिर है। आज चांदी ₹109 प्रति ग्राम और ₹1,09,000 प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध है।

सोने की तीनों कैरेट की कीमतों में भारी गिरावट

हैदराबाद के सर्राफा बाजार में बुधवार को 22 कैरेट सोने की कीमत ₹500 गिरकर ₹88,050 प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो मंगलवार को ₹88,550 थी। 100 ग्राम सोने की कीमत भी ₹5,000 की गिरावट के साथ ₹8,80,500 पर आ गई है। 24 कैरेट सोने का भाव ₹540 घटकर ₹96,060 प्रति 10 ग्राम और ₹5400 की गिरावट के साथ ₹9,60,600 प्रति 100 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत ₹410 टूटकर ₹72,040 प्रति 10 ग्राम और ₹4,100 की गिरावट के साथ ₹7,20,400 प्रति 100 ग्राम पहुंच गई है।

अन्य शहरों में सोने की कीमतें (प्रति ग्राम)

नई दिल्ली: 24 कैरेट ₹9,621 | 22 कैरेट ₹8,820 | 18 कैरेट ₹7,217
इंदौर: 24 कैरेट ₹9,611 | 22 कैरेट ₹8,810 | 18 कैरेट ₹7,208
जयपुर: 24 कैरेट ₹9,621 | 22 कैरेट ₹8,820 | 18 कैरेट ₹7,217
चेन्नई: 24 कैरेट ₹9,606 | 22 कैरेट ₹8,805 | 18 कैरेट ₹7,255
लखनऊ: 24 कैरेट ₹9,621 | 22 कैरेट ₹8,820 | 18 कैरेट ₹7,217

वायदा बाजार में सोने और चांदी के रेट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का जून वायदा अनुबंध आज ₹400 तक गिरकर ₹93,250 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि इसका ऑल टाइम हाई ₹99,358 प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह चांदी के जुलाई वायदा अनुबंध में भी कमजोरी देखी गई है। यह ₹520 तक फिसलकर ₹96,250 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि इसका रिकॉर्ड हाई ₹1,03,704 प्रति किलोग्राम है।