उत्तर प्रदेश : ट्रेन के आगे कूदकर युवती ने दी जान, घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। घटना खुखुंदू थाना क्षेत्र के नूनखार पश्चिमी ढाले के पास हुई। मौके पर पहुंचे लोगों ने शव का शिनाख्त किया। मृतक युवती 22 वर्षीय प्रीती थी। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उधर, जीआरपी देवरिया ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि प्रीति की शादी तय थी।
जानकारी के मुताबिक, महराजपुर गांव निवासी राजेश राजभर की बेटी प्रीती (22) मामा के घर से गांव आ रही थी। बताया जा रहा है कि नूनखार पश्चिमी ढाले के पास साइकिल खड़ा कर देवरिया के तरफ से आ रही ट्रेन के आगे कुद गई। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।