उत्तरप्रदेश : युवती ने फंदे से लटककर की खुदकुशी, दस दिन पहले ही बंगलूरू से थी लौटी

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर शहर के तिवारीपुर इलाके के डोमिनगढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें एक 19 वर्षीय सुशीला उर्फ गुल्लर ने बृहस्पतिवार को फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डोमिनगढ़ निवासी विश्वनाथ यादव की बेटी सुशीला दो भाई और चार बहनों में सबसे छोटी थी। सुशीला की मां का बचपन में ही देहांत हो गया था। वहीं दस साल पहले पिता घर छोड़कर चले गए। भाइयों में कमलेश बड़ा, भोला छोटा था। युवती अपनी बड़ी बहन के पास बंगलूरू में गई थी। सुशीला दस दिन पहले ही बंगलूरू से लौटी थी।

भोला बंगलूरू में पेंट पालिश करता। जबकि कमलेश घर पर रहता था। तीन बहनों की शादी हो गई है। बड़ी बहन अपने पति के साथ बंगलूरू में थी। मई में सुशीला भी बंगलूरू गई थी। दस दिन पहले लौटी है। होली के एक दिन पहले भोला भी बंगलूरू से आया है। बृहस्पतिवार को दिन में घर पर कोई नहीं था। भाई कहीं बाहर गए थे जबकि भाभी पड़ोस में गई थी इसी बीच सुशीला ने खुदकुशी कर ली। भाभी लौटी तो दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़कर लोगों ने शव को कब्जे में लिया। भाभी ने बताया कि सुशीला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जबसे वह बंगलूरू से लौटने के बाद से ही गुमसुम रहती थी।