गाजियाबाद : परिवार गया था शादी में, घर में सो रहे थे पिता-पुत्र की गला रेत कर हत्या

गाजियाबाद के लोनी स्थित कासिम विहार कॉलोनी में गुरुवार सुबह दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया। यहां, एक पिता-पुत्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतकों की पहचान नेईमूउल (34) और उबेश के रूप में हुई है। मूल रूप से संभल गांव थाना धनारी के रहने वाले नेईमूउल हसन करीब सात साल से लोनी के कासिम विहार कॉलोनी में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी साइमा 2 बेटियां खुशी (10), इलमा (5) दो बेटे फरहान (2) और मृतक उबेश हैं। मृतक रामपाल कॉलोनी में लकड़ी के पुराने फर्नीचर का काम करता था। जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व मृतक की पत्नी अपने तीन बच्चों को लेकर बिहार एक शादी के लिए गई थी। घर पर नेईमूउल हसन और उबेश थे।

ऐस हुआ वारदात का खुलासा

देर रात अज्ञात बदमाशों ने दोनों की गला रेत कर हत्या कर दी। सुबह मृतक का भतीजा अरबाज घर में हेलमेट देने आया तो घर खुला हुआ था। जब उसने अंदर जाकर देखा तो दोनों का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी उसने तत्काल आसपास के लोगों और पुलिस को दी।