दिल्ली: 3 साल की मासूम हुई दो लोगों की हैवानियत का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली में 3 साल की मासूम दो लोगों की हैवानियत का शिकार हो गई। दो लोगों ने मिलकर उसका गैंगरेप किया। मासूम घर से लापता थी। बेटी की तलाश में मां जब जंगल की ओर गई, तब उसे बेटी लहुलहान हालत में मिली। इसके बाद महिला अपने पति के साथ थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद फतेहपुरी बेरी थाना पुलिस तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंची। फिर आस-पास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि दोनों आरोपी शादीशुदा हैं। मासूम का दिल्ली AIIMS में इलाज जारी है। युवकों की पहचान एमपी के सीधी जिले के नारो गांव के रहने वाले 27 साल के रामनिवास और सीधी के जिले के ही गिदवार गांव के रहने वाले 22 साल के शक्तिमान के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि दोनों ही आरोपी शादीशुदा है और यहां कचरा रिसाइकिल करने वाली कंपनी भूमी ग्रीन में काम करते हैं।

घटना दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र की है। महिला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह से उसकी 3 साल की बेटी लापता था। बहुत ढूंढने पर भी बेटी का कुछ पता नहीं चल रहा था। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाली महिला ने बताया कि बेटी जंगल में मौजूद है और रो रही है। साथ ही उसने यह भी कहा कि दो युवकों को भी उसने जंगल में देखा था।

महिला के मुताबिक, जब वह जंगल पहुंची तो देखा कि उसकी बेटी के लहूलुहान हालत में ही। इसके बाद महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी और बच्ची को साथ लेकर थाने पहुंची। गैंगरेप की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने मासूम का AIIMS में मेडिकल कराया गया और वहीं पर अब उसका डॉक्टर की निगरानी में इलाज जारी है।