दिल्ली : बुजुर्ग महिलाओं को धोखाधड़ी का शिकार बनाता था गैंग, पकडे गए चारों आरोपी

वर्तमान समय में धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं और इसके पीछे पूरा गिरोह काम करता हैं। दिल्ली में धोखाधड़ी के कई मामले लगातार आ रहे हैं जिसने पुलिस की नाक में दम कर रखा हैं। ऐसे में पुलिस को बीते रविवार को बड़ी सफलता मिली हैं और पुलिस द्वारा एक ऐसे गिरोह को पकड़ा गया जो कि नकली नोट के बंडल के जरिए बुजुर्ग महिलाओं को धोखाधड़ी का शिकार बनाता था। बदमाश बुजुर्ग महिलाओं को नकली नोट थमाकर उनकी सोने की ज्वेलरी लेकर फरार हो जाते थे। पकड़े गए चारों आरोपी लंबे वक्त से ठगी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से इन्हें दबोचा है।

डीसीपी देवेंद्र आर्या ने बताया कि इन आरोपियों के नाम रोहित, अर्जुन, धर्म उर्फ बच्चा तथा चुलबुल हैं। आरके पुरम कामाकोटी मार्ग पर 20 जुलाई को सुबह के वक्त एक 50 साल की अर्चना नामक महिला से सोने की ज्वेलरी लेकर कुछ लोगों ने नकली नोट का बंडल थमा दिया था। पीड़िता ने जब घर जाकर देखा तो उसे अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो संदिग्ध महिला से बातचीत करते हुए नजर आये। पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान कामाकोटी मार्ग पर कुछ संदिग्ध लोगों की कार को चेकिंग के लिए रोका गया। रुकने का इशारा करने पर कार चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने आरोपियों को कुछ दूरी पर पकड़ लिया। कार में बैठे लोगों की पहचान सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध के रूप में रूप मेें हो गई। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ से की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने अपना नाम रोहित, अर्जुन और धर्म उर्फ बच्चा बताया। कार चालक चुलबुल भी धोखाधड़ी में शामिल पाया गया।