मानवता फिर हुई शर्मसार! 32 वर्षीय महिला के साथ 7 युवकों ने किया गैंगरेप, हुई गिरफ्तारी

अक्सर ऐसी घटनाएं घटित होती हैं जिनके बारे में जानकार खून खौल उठता हैं और इंसानियत शर्मसार होने लगती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के मैक्लोडगंज में जहां 7 युवकों ने एक 32 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप किया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस थाना गगल में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 19 अगस्त की है।

आरोप है कि सातों युवक 32 वर्षीय महिला को गाड़ी में बिठाकर गगल के पास सलोल के जंगल मे ले गए। यहां पर युवकों ने गैंगरेप किया। इसके बाद युवक महिला को मैक्लोडगंज के एक होटल में ले गए, यहां पर भी दुष्कर्म किया गया।