मध्यप्रदेश : मदद के बहाने दिया घिनौनी वारदात को अंजाम, घर बुला लड़की से किया सामूहिक दुष्कर्म

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक शर्मनाक वारदात सामने आई हैं जहां मदद के बहाने घर बुला लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने मदद के बहाने लड़की को पहले घर बुलाया फिर अपने तीन दोस्त के साथ मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना ईटखेड़ी थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर की है। घटना के बाद मंगलवार सुबह पांच बजे थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर अबरार, याकूब, सारिक और रहमान पर सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

पुलिस ने बताया कि 23 साल की लड़की के माता-पिता दिव्यांग हैं। परिवार चलाने के लिए उसके पास पैसे तक नहीं हैं। आर्थिक तंगी के कारण वह काम की तलाश में मार्केट में घुमती रहती है। पिछले दिनों उसके एक परिचित ने एक व्यक्ति का फोन नंबर दिया और कहा कि इससे बात कर लेना ये तुम्हें मदद के अलावा काम भी दिलवा देगा। जिस शख्स का नंबर दिया था उसका नाम अबरार है। लड़की ने सोमवार शाम को उसे फोन किया। उससे कुछ मदद मांगी। जिसपर अबरार ने उसे घर आने को कह दिया। वहां पहुंचने पर बात करते हुए उसने उसे कमरे में बंद कर दिया। उसके साथ उसके तीन और दोस्त थे। पहले अबरार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसके तीन दोस्तों ने भी ज्यादती की। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।