Women's Day 2020: ये हैं दुनिया की सबसे रईस महिला, संपत्ति करीब 35.89 लाख करोड़ रुपये

8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाया जाता है। इस खास दिन के जरिये दुनियाभर में अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान को याद किया जाता है और उनके प्रति सम्‍मान व प्रशंसा को दर्शाया जाता है। हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक थीम दी जाती है। इस बार की थीम है 'I am Generation Equality: Realizing Women’s Rights' है, जिसका अर्थ महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और लैंगिक समानता के पक्ष को मजबूती से पेश करना है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज हम आपको दुनिया की सबसे अमीर महिला के बारे में बताने जा रहे है। इस महिला का नाम फ्रैंकोइस बेटनकोर्ट है। हालांकि, दुनिया के टॉप अरबपतियों की सूची में इनका नाम 15वें स्थान पर है। इनके अलावा 14 ऐसे पुरुष हैं, जिनकी संपत्ति बेटनकोर्ट से ज्यादा है। बता दें कि इसमें भारत के मुकेश अंबानी का नाम भी शामिल है, जो कि 13वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। मनीकंट्रोल की खबर के मुताबिक, अरबपतियों की लिस्ट में ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स कंपनी लॉरेल की वारिस फ्रैंकोइस बेटनकोर्ट को सेल्फ मेड यानी अपने दम पर करोड़पति बनने वालों की लिस्ट में शामिल किया है।

Women's Day 2020: महिला दिवस पर महिलाओं के योगदान को करे याद, इन Quotes के साथ भेजें बधाई संदेश

फ्रैंकोइस बेटनकोर्ट लॉरेल के संस्थापक यूजीन शूएलर की पोती और 1997 से कंपनी के बोर्ड की सदस्य हैं। बेटनकोर्ट मेयर्स ने अपनी मां लिलियन बेटेनकोर्ट की सितंबर 2017 में मौत हो जाने के बाद पिछले साल अरबपतियों की सूची में कदम रखा था। उनकी संपत्ति में करीब 7.1 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। बेटनकोर्ट की कुल संपत्ति 51.2 बिलियन डॉलर है। भारतीय रुपये के अनुसार उनकी संपत्ति करीब 35.89 लाख करोड़ रुपये है

बेटनकोर्ट पिछले साल दुनिया की दूसरी सबसे अमीर महिला थीं। बता दें कि इससे पहले उनकी मां इस पद पर कई सालों तक बनी रही थीं, यानी वह कई सालों तक दुनिया की सबसे अमीर महिला थीं। उनकी मां का नाम लिलियन बेटनकोर्ट था, जिनका 2017 में 94 साल की उम्र में निधन हो गया। वह भूलने की बीमारी डिमेंशिया और अल्‍जाइमर से पीड़ित थीं।

लिलियन बेटनकोर्ट लॉरियल कॉस्‍मेटिक्‍स शुरू करने वाले यूजीन स्‍क्‍युलर की इकलौती संतान थीं। कंपनी के चेयरमैन और सीईओ जीन-पॉल एगोन ने कहा कि वह हमेशा कंपनी के कारोबार पर अपनी नजर रखती थीं। कंपनी की सफलता में उनका अहम रोल है।