IPL 2020 : अगले सीजन में इन 5 खिलाडियों पर लगेगा बड़ा दांव, सभी फ्रेंचाइजियां लगाएगी बड़ी बोली

आज आईपीएल के 13वें सीजन का अंतिम अर्थात फाइनल मुकाबला होने जा रहा हैं। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना हैं। इस सीजन में कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद आकर्षक रहा हैं। अगले सीजन में कुछ खिलाडियों पर फ्रेंचाइजियां बड़े दांव खेल सकती हैं। इनमें कुछ नए तो कुछ पुराने खिलाड़ी भी शामिल हैं। आइए जानते हैं वो पांच कौन से खिलाड़ी हैं, जिनपर अगले सीजन में लग सकती है बड़ी बोली।

देवदत्त पडीक्कल

पिछले सीजन में एक भी मैच नहीं खेलने वाले पडीक्कल ने आईपीएल 2020 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 15 मैचों में 124.80 स्ट्राइक रेट के साथ 473 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच अर्धशतक लगाए। 18 साल के इस खिलाड़ी को बैंगलोर ने बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा था।

ऋतुराज गायकवाड़

चेन्नई सुपकिंग्स के लिए ऋतुराज गायकवाड़ बेहतरीन बल्लेबाजी की। कोरोना से ठीक होने के बाद वापसी करते हुए गायकवाड़ ने छह मैचों में तीन अर्धशतकों के साथ 204 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 120.71 का था। उन्होंने लगातार तीन मैचों में तीन फिफ्टी जड़ दिए। चेन्नई ने गायकवाड़ को 20 लाख में खरीदा था।

वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती को किंग्स इलेवन पंजाब ने रिलीज किया था। इसके बाद कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें 8.4 करोड़ का दांव लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। कोलकता का यह दांव सही साबित हुआ और चक्रवर्ती फ्रेंचाइजी के उम्मीदों पर खड़े उतरे। चक्रवर्ती ने 13 मैचों में 17 विकेट हासिल किए। इस सीजन में उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 5/20 था। इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चयन किया गया।

सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस के इस बल्लेबाज ने अपने धांसू बल्लेबाजी के दम पर सबको अपनी तरफ ध्यान आकर्षित किया। यादव ने अब तक 15 मैचों में चार अर्धशतकों के साथ 461 रन बनाए। कई मैचों में उन्होंने महत्वपूर्ण पारियां भी खेली हैं।

क्रिस गेल

पंजाब के इस धाकड़ बल्लेबाज ने इस सीजन में तहलका मचा दिया। गेल पहले के कुछ मैचों में शामिल नहीं हो पाए। मगर बाद में उनकी जैसी ही एंट्री हुई कि पंजाब की टीम धड़ाधड़ मैच जीतने लगी। गेल ने सात मैचों में 137.14 स्ट्राइक रेट के साथ 288 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक जड़े।