मध्यप्रदेश : 30 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिरा 4 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन है जारी

मध्यप्रदेश के उमरिया से एक विचलित करने वाली खबर सामने आ रही हैं जहां 4 साल का मासूम 30 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिर गया और प्रशासन द्वारा अब रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा हैं। मामला मानपुर विकास खंड के बरछड गांव का है। चार वर्षीय बच्चे के बोरवेल मे गिरने की जानकारी मिलते ही शहडोल जोन पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस पाइप के जरिए बोर के अंदर ऑक्सीजन बच्चे तक सप्लाई कर रही है। आपदा प्रबंधन विभाग का दल भी मौके पर पहुंच गया है। घटना की जानकारी पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक भी वहां पहुंचे।

बच्चे का नाम गौरव पिता संतोष दुबे है। सुबह करीब 11 बजे गौरव खेलते-खेलते खेत में बने बोरवेल के गड्ढे में गिर गया वह सुबह से 30 फीट की गहराई पर फंसा है। मौके पर पहुंचे अधिकारी लगातार बोरवेल के गड्ढे में ऑक्सीजन पहुंचा रहे है। जेसीबी की मदद से गड्ढे के पैरलल खुदाई की जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए है। बोर करीब 150 से 200 फीट गहरा है। इधर सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल उसे सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।