उत्तरप्रदेश : एक ही बाइक पर सवार थे चार लोग, स्कॉर्पियो से टक्कर में हुई सभी की मौत

उत्तरप्रदेश के रायबरेली में एक दिल दहला देने देने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें दो महिलाओं सहित चार लोगों की जान मौके पर ही चली गई। मरने वाले चारों लोग एक ही बाइक पर सवार थे। हादसा जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के गंगा गंज बाजार में स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर से हुआ। बाइक की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि इसे नियंत्रित करना असंभव हो गया और चारों सवार काल का शिकार हो गए। हादसे के बाद बाइक सवारों को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोगों ने संवेदनाएं जताई पर ये भी कह रहे थे कि एक बाइक पर चार लोगों का सवार होना खतरनाक साबित हुआ।

हादसे में दिनेश सोनकर (28) पुत्र पुतान, नीलम (15) पुत्र राकेश कुमार, सुवावती (58) पत्नी पुतान और ननकई (48) पत्नी हरीलाल की मौत हो गई। ये चारों एक ही बाइक से लालगंज की तरफ से फतेहपुर जा रहे थे कि तभी फतेहपुर की तरफ से आ रही स्कार्पियो से टक्कर हो गई। चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक सवार चारों लोग फतेहपुर जिले के हुसैनगंज के रहने वाले थे। हादसे से चीख-पुकार मच गई। कोतवाल अनिल सिंह ने घटना की पुष्टि की है। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से हड़कंप मच गया। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। आसपास भीड़ जमा हो गई।