जयपुर : लोगों की लापरवाही से इकठ्ठा हुआ 4.12 करोड़ का जुर्माना, गाइडलाइन तोड़ने से वसूले 70 करोड़

10 मई से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन लगाया गया हैं ताकि कोरोना संक्रमण की चेन को तोडा जा सकें। लेकिन लापरवाह लोग नियम तोड़ने में लगे हुए हैं जिसका आंकलन इस बात से लगाया जा सकता हैं कि अब तक जयपुर में लोग कोरोना गाइडलाइन की पालना नहीं करने पर 4.12 करोड़ रुपए का जुर्माना भर चुके हैं। अगर पूरे प्रदेश की बात करें तो करीब 70 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला जा चुका है। आपको बता दें कि 24 घंटे के अंतराल में ही ट्रैफिक पुलिस ने 6 लाख रुपए का वाहन चालकों से जुर्माना वसूला है। सबसे ज्यादा वाहन चालकों ने ही कोरोना गाइड़लाइन की पालना नहीं की है।

- 250505 लोग कोरोना महामारी में सार्वजनिक दूरी में नहीं थे, इनसे 2.51 करोड़ का जुर्माना वसूला।
- 47763 लोग बिना मास्क के मिले, इनसे 1.39 करोड़ का जुर्माना वसूला गया।
- 2239 दुकानदार जो बिना मास्क सामान दे रहे थे, इनसे भी 11.19 लाख का जुर्माना वसूला।
- 5386 लोग सार्वजनिक स्थान पर थूकते पाए गए, इनसे 11.45 लाख का जुर्माना वसूला।
- 115 लोगों से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर 57 हजार का जुर्माना।

जुर्माने के 4.12 करोड़ रुपए से खरीद सकते हैं ये चीजें

1. रेमडेसिविर की सरकारी खरीद 1200 रुपए है, ऐसे में 34 हजार इंजेक्शन आ सकते हैं।
2. ऑक्सीजन सिलेंडर की 350 रुपए की कीमत हैं, इनसे 1.18 लाख खरीद सकते हैं।
3. पोर्टेबल वेंटिलेटर 1.80 लाख रुपए का है, जुर्माने से 230 वेंटिलेटर लगाए जा सकते हैं।
4. सबसे सस्ते मास्क की 20 रुपए की कीमत है, ऐसे में 20 लाख मास्क खरीद कर बांटे जा सकते हैं।