उत्तर प्रदेश : पिता-पुत्री के फंदे पर झूलते शव मिलने से इलाके में सनसनी, बंधे हुए थे दोनों के हाथ

जब भी कभी किसी जगह पर कोई अप्रिय घटना होती हैं तो उसके आसपास के इलाके में सनसनी फैला आम बात हैं। ऐसी ही एक अप्रिय घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर थाना मंडी क्षेत्र के मोहल्ला में हुई जहां पिता-पुत्री के फंदे पर झूलते शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि दोनों के हाथ भी बंधे हुए हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

वहीं घटना की सूचना पर भीड़ इकट्ठा हो गई हैं। फिलहाल घटना को लेकर मोहल्ले के लोगों में तरह - तरह की चर्चा है, लेकिन जांच के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। पुलिस जांच में जुट गई है। बताया गया कि पांच महीने पहले ही मृतक सुहेब की पत्नी नाजिया की मौत हुई थी। सुहेब किराए के मकान में रहता था। सुहेब का शव फांसी से लटका मिला, जबकि उसकी बेटी सिदरा का शव फर्श पर पड़ा था।

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात करीब 11 बजे सुहेब अपनी बेटी को ननिहाल से अपने पास लाया था। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि सुहेब ने पहले बेटी की हत्या की, फिर खुद फांसी लगाई।