पंजाब: किसान ने कर्ज से परेशान होकर पिया जहर, फिर पत्नी ने उठाया ये बड़ा कदम

पंजाब में एक किसान ने जहर पीकर सुसाइड कर ली। किसान के ऊपर 20 लाख रुपयों का कर्ज था। जिससे वह परेशान रहता था। किसान की मौत का सदमा उसकी पत्नी नहीं झेल पाई और उसने भी वही जहर पीकर अपनी जान दे दी। सुसाइड का यह मामला संगरूर के गांव लोहा खेड़ा का है। जहां कर्ज से परेशान जगमेल सिंह ने पहले जहरीली दवाई पीकर खुदकुशी कर ली जब इसकी सूचना पत्नी को लगी तो उसने भी वही दवाई पीकर सुसाइड कर लिया। जगमेल के पास 3 एकड़ जमीन थी। जिसमें से उसने 1 एकड़ जमीन बेच दी थी। उसने पिछले साल बेटी की शादी की थी और एक मकान भी बनाया था। किसान ने बैंक और लोगों से करीब 20 लाख रुपए का कर्ज ले रखा था जिसकी वजह से वह परेशान रहता था। किसान और उसकी पत्नी की मौत के बाद अब उसका 20 साल का बेटा रह गया है। बेटे ने बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं था। उसके माता-पिता ने कर्ज के चलते आत्महत्या कर ली। उन्होंने बहन की शादी की थी और एक मकान बनाया था और हमारे पास 3 एकड़ जमीन थी। उसमें से एक एकड़ जमीन बेच दी थी। जिसके बाद वह काफी परेशान थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि लोहा खेड़ा गांव में पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। मृतक ने पिछले साल बेटी की शादी की थी। एक मकान भी बनाया था। वे कर्ज के चलते परेशान थे। इसलिए उन्होंने आत्महत्या की।