उत्तरप्रदेश : उत्पीड़न के चलते पत्नी रहने लगी मायके, नाराज पति ने फोड़ा सिर, पहुंचा अपनेआप थाने

शादी के बाद अक्सर घरेलू विवाद सामने आते रहते हैं। देश में घरेलू विवाद में उत्पीडन के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे ही एक विवाद में आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में मंगलवार को विवाद में एक पति ने पत्नी का सिर फोड़ दिया। इसके बाद भाग निकला। हालांकि बुधवार को उत्पीड़न के मामले में थाना जगदीशपुरा पहुंच गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

बोदला क्षेत्र निवासी शैला का निकाह चार साल पहले शाहगंज के यूसुफ से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ससुरालीजन उसका उत्पीड़न कर रहे थे। वह मायके में रहने लगी। इस पर समाज के लोगों की पंचायत बुलाई। इसमें ससुरालीजनों ने फिर मारपीट नहीं करने का वादा किया। वह ससुराल आ गई। कुछ महीने बाद फिर से उत्पीड़न करने लगे। बाइक दिलाने का दबाव बनाया। विगत 17 जुलाई को मारपीट की गई। मायके से परिजन आए तो उनसे भी अभद्रता कर दी।

शैला मायके में रहने लगी। पीड़िता ने थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज करा दिया। इस पर आरोपी घर से फरार हो गए। आरोप है कि मंगलवार की रात को शैला शाहगंज एक चिकित्सक के पास से आ रही थी, तभी पति मिल गया। उसने मारपीट की कर सिर फोड़ दिया। उसने थाना शाहगंज में शिकायत की। बुधवार को पति थाना जगदीशपुरा में उत्पीड़न के मामले म