ट्विटर का अधिग्रहण करते ही एलन मस्क ने किया ट्वीट, लिखा - 'पंछी आजाद हो गया है'

दुनिया के सबसे रईस शख्स एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया है। अधिग्रहण के बाद से ही एलन मस्क एक्शन में आ गए है। उन्होंने ट्विटर में बड़े बदलाव भी शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को उन्होंने सीईओ पराग अग्रवाल, सीएफओ नेड सेगल, जनरल काउंसल सीन एडगेट और कानूनी नीति, ट्रस्ट और सुरक्षा के प्रमुख विजया गड्डे को निकाल दिया। विजया गड्डे ने ही डोनाल्ड ट्रम्प को स्थायी रूप से निलंबित करने का निर्णय लिया था।

साथ ही एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा, पक्षी आजाद हो गया। दरअसल, ट्विटर के अधिग्रहण से पहले लन मस्क हमेशा से अभिव्यक्ति पर किसी भी तरह की पाबंदी के खिलाफ रहे हैं। उन्होंने कई बार इसे मुद्दा बनाते हुए ट्वीट भी किया था। उन्होंने कई बार ट्विटर की आजादी को लेकर इसी प्लेटफॉर्म पर पोल भी किया था। उन्होंने कई बार ट्विटर की पॉलिसी पर भी सवाल उठाया था। अब जबकि वह ट्विटर को खरीद चुके हैं तो इसकी पॉलिसी में बदलाव शुरू कर दिया है।