सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बुजुर्ग के बांसुरी बजाने का यह वीडियो, देख आप भी रह जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया के इस जमाने में आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। ऐसे में एक वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा हैं जिसमें एक बुजुर्ग सड़क किनारे बैठकर बांसुरी बजाता नजर आ रहा हैं। वीडियो राजधानी दिल्ली का हैं। यह वीडियो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा हैं। आपको बता दें कि इस वीडियो को दिल्ली के कनाट प्लेस इलाके में शूट किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि बुजुर्ग के साइड में रखे बोर्ड में लिखा है, 'मैं सिर्फ संगीत की मदद से आपकी आत्मा को छूना चाहता हूं।' इस समय इस वीडियो पर लोग तेजी से अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इस वायरल हो रहे वीडियो में एक बुजुर्ग रोड पर बैठकर बांसुरी बजा रहे हैं। जी दरअसल ऐसा ट्रेंड विदेशों में खूब दिखता है जहां लोग भीख मांगने के लिए हाथ फैलाने के बजाए किसी पब्लिक प्लेस पर म्यूजिक बजाते हैं। हालाँकि दिल्ली के इस बुजुर्ग को कोई भिखारी न समझ ले इसलिए उन्होंने अपने पास एक छोटा बोर्ड लगाया हुआ है। इसमें लिखा है, 'मैं भिखारी नहीं हूं।' वैसे इस वीडियो को दिल्ली बेस्ड इंस्टाग्राम यूजर हिमांशी कुकरेजा ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है। हालाँकि उनके बोर्ड के बावजूद उनके बोर्ड के नीचे रखे कपड़े में कुछ रुपये रखे हैं।