इन भारतीय क्रिकेटर्स की जैसी कमाई वैसे उनके खर्चे

इंडियन क्रिकेटर्स का पूरी दुनिया में बोलबाला हैं जो कि सभी के दिलों में अपनी एक विशेष जगह बना चुके हैं। इंडियन क्रिकेटर्स जिन्हें अपने खेल के साथ ही ओर भी कई चीजों के लिए जाने जाते हैं। जिसमें से एक हैं इन खिलाडियों के खर्चे जो भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। हांलाकि इन खिलाडियों की कमाई तो कई हैं लेकिन खर्चे भी कई हैं। आज हम आपको क्रिकेट के कुछ बड़े नामों और उनकी आलिशान जिंदगी के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इन क्रिकेटर्स की कमाई और खर्चे के बारे में।

* विराट कोहली :
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली के स्टाइल का तो हर कोई दीवाना है। ये जितने एक्टिव क्रिकेट के मैदान में हैं उतने ही स्टाइलिश अपने लाइफ में है। इसके अलावा इन्हें महंगी गाड़ियों का शौक है। विराट ने हाल ही में ऑडी R8 V10 खरीदी है, जिसकी कीमत 2।6 करोड़ रुपए है, इसके अलावा उनके पास और चार लग्जरी कारें है। विराट का खुद का बिजनेस भी है। उनके पास मुंबई में 34 करोड़ रुपए का लग्जरी घर भी है। अभी इन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मुंबई में एक और घर खरीदा है। विराट की कमाई लगभग 25 मिलियन है।

* महेंद्र सिंह धोनी :
भारतीय वनडे टीम के पूर्व कप्तान धोनी की गिनती महंगे क्रिकेटर्स में होती है। इन्हें महंगी बाइक्स का शौक है। इनके पास फेरारी 599 GTO है जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है। धोनी ने अपना ज्यादातर पैसा बिजनेस में भी लगाया है। इन्होंने अपनी फिल्म के लिए भी इंवेस्ट किया था। इनकी कुल कमाई 29 मिलियन है।

* सचिन तेंदुलकर :
सच्चिन करीब 115 मिलियन के मालिक हैं। भले ही सच्चिन अब खेलते नहीं हो लेकिन वे आज भी विज्ञापन की दुनिया से खूब पैसा बटोर रहे हैं। वहीं सचिन ने खुद की फुटबॉल टीम खरीदी है और आईपीएल से भी अच्छा पैसा कमा रहे हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, सचिन तेंदुलकर की नेटवर्थ करीब 12 करोड़ डॉलर है। सचिन के पास कई महंगी कारें और घड़ियां हैं। सचिन की कारों में फेरारी 360 मोडेना, निसान GT-R, बीएमडब्ल्यू जैसी कारें शामिल हैं।

* युवराज सिंह :
युवराज सिंह भले ही क्रिकेट के मैदान में उतने एक्टिव ना हो लेकिन इनका खुद का कपड़ों का एक ब्रॉड है। साथ ही वो चैरिटी भी करते हैं। युवराज के पास खुद की लोम्बार्गिनी Murciélago है जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपए है। युवी की कमाई आईपीएल से होती है और वे लगभग 240 करोड़ रुपए के मालिक हैं।