
देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक तरफ तेज गर्मी से लोग परेशान हैं, तो दूसरी तरफ कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। इस बीच, जो लोग चिलचिलाती गर्मी और उमस का सामना कर रहे हैं, उनके लिए राहत की खबर सामने आई है। बिहार और झारखंड में इस बार समय से पहले मानसून की बारिश दस्तक दे सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून पर ताजा अपडेट साझा किया है। अपडेट के मुताबिक, इस साल केरल में 25 मई तक मानसून के आगमन की संभावना जताई गई है।
27 मई तक केरल पहुंचेगा मानसूनपहले अनुमान था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल पहुंचेगा। आमतौर पर मानसून के केरल से बिहार और झारखंड पहुंचने में करीब 10 से 12 दिन का समय लगता है। ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि जून के पहले सप्ताह में ही बिहार और झारखंड में मानसून की एंट्री हो सकती है। यह उन लोगों के लिए सुकून की खबर है जो लंबे समय से मानसून का इंतजार कर रहे थे। सामान्य रूप से भारत में मानसून की शुरुआत 1 जून को केरल से होती है।
मानसून की खबर से खिले मुरझाए चेहरेमौसम विभाग का कहना है कि इस बार मानसून समय से पहले यानी 25 मई को केरल में प्रवेश कर सकता है। अगर ऐसा हुआ तो बिहार और झारखंड में भी मानसून निर्धारित समय से पहले पहुंच सकता है। समय से पहले मानसून आने पर अच्छी बारिश की संभावना भी बनती है, जिससे मौसम सुहावना हो सकता है।
जानें बिहार-झारखंड में मानसून कब देगा दस्तकबिहार और झारखंड में बारिश की स्थिति मानसून के आगमन के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। जानकारी के अनुसार, पिछले साल बिहार में मानसून की एंट्री पांच दिन की देरी से 20 जून को हुई थी। इस बार यदि पूर्वानुमान सही रहा तो दोनों राज्यों में मानसून समय से पहले पहुंच सकता है, जिससे तेज धूप और उमस से राहत मिलेगी। मानसून का सबसे बड़ा फायदा किसानों को मिलेगा। जैसे ही झमाझम बारिश होगी, किसान अपनी सिंचाई की तैयारी में जुट जाएंगे और फसलों को प्राकृतिक पानी मिलने से उत्पादन में भी सुधार होगा।