दिल्ली में सुबह कोहरा, दृश्यता 500 मीटर रही, 10 रेलगाड़ियां रद्

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दृश्यता 500 मीटर रही। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से 10 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं, 13 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि एक के समय में परिवर्तन किया गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "शाम को भी हल्का कोहरा छाया रहेगा।"

अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 93 फीसदी दर्ज की गई।

वहीं, मगंलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 13.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।