दिल्ली : दहेज़ के लोभियों ने की शर्मनाक हरकत, नवविवाहिता को पंखे से लटकाते थे उल्टा, नहीं दिया कई दिनों तक खाना

दिल्ली के शाहदरा के जगतपुरी इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई जहां दहेज़ के लोभियों ने नवविवाहिता को पंखे से उल्टा लटकाया और कई दिनों तक खाना भी नहीं दिया। इसके बाद मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। नवविवाहिता ने पति व ससुराल वालों पर आरोप दर्ज करवाया हैं। मामला महिला अपराध शाखा में था। मंगलवार को उसकी शिकायत पर पुलिस ने पति व ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसकी शिकायत पर छानबीन के बाद पुलिस ने पति भावनीत सिंह व अन्य के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, अमानत में खयानत और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, परिवार के साथ जगतपुरी के कृष्णा नगर पार्क में रहने वाली पीडिता ने बताया कि पिछले साल नवंबर में उसकी शादी भावनीत सिंह से हुई थी। दो दिन बाद ही पति व ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। पीडिता का कहना है कि उसके परिजनों ने तय से ज्यादा दहेज दिया था। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी ने पीडिता को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उसे कमरे में पंखे पर उल्टा लटका दिया जाता था। न परिवार को कॉल करने दी जाती और न ही मायके जाने दिया जाता। उसका खाना भी बंद कर दिया जाता था। मार्च में पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया गया। उसने किसी तरह परिवार व पुलिस को सूचना दी।