घरेलू LPG सिलेंडर के दाम ₹50 बढ़े, कमर्शियल सिलेंडर भी 350 रुपए महंगा

मार्च के पहले दिन यानी बुधवार को सरकार ने आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। महीने के पहले दिन ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 350.50 रुपये का इजाफा किया गया है।

कीमतों के बढ़ने के बाद दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 1103 रुपये का हो गया है। वहीं, 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2119.50 रुपये का मिलेगा। बढ़े हुए दाम आज से ही लागू हो गए हैं। घरेलू सिलेंडर की कीमतें 8 महीने बाद बढ़ाई गई हैं। इससे पहले 6 जुलाई को 2022 को दाम बढ़ाए गए थे।

कहां कितने का मिलेगा घरेलू सिलेंडर?

शहर - पुरानी दर - नई कीमत

दिल्ली - 1053 - 1103
मुंबई - 1052.50 - 1102.5
कोलकाता - 1079 - 1129
चेन्नई - 1068.50 - 1118.5

कहां कितने का मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर

शहर - पुरानी दर - नई कीमत
दिल्ली - 1769 - 2119.5
मुंबई - 1721 - 2071.5
कोलकाता - 1870 - 2221.5
चेन्नई - 1917 - 2268