Dolfi - सबसे छोटी कपड़े धोने वाली डिवाइस, 30 मिनट में दाग-धब्बे हो जाते हैं साफ, कीमत सिर्फ 5 हजार रुपए

ज्यादातर लोग कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का यूज करते हैं। लेकिन अब एक ऐसा गैजेट आ चुका है जो मोबाइल के साइज का है लेकिन यह कपड़ों पर लगे दाग धब्बों को मिनटों में साफ कर देता है। इस गैजेट का नाम Dolfi है। ये वर्ल्ड की सबसे छोटी कपड़े धोने वाली डिवाइस है। ये डिवाइस अल्ट्रासोनिक टेक्नोलॉजी के जरिए कपड़े साफ करने में मदद करती है।

30 मिनट में दाग-धब्बे हो जाते हैं साफ

जिस भी कपड़े को धोना है उसे पानी में पूरी तरह डुबाना होता है। इसके बाद इसमें वॉशिंग पाउडर डलकर इस डिवाइस को रखना होता है। जैसे ही ये डिवाइस चालू होती उसके 30 मिनट बाद कपड़ों पर लगे दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। इसका साइज इतना छोटा है कि इसे आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं। इस डिवाइस को ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत लगभग 5 हजार रुपए है।