झारखंड : डॉक्टर्स की बड़ी लापरवाही, खराब की जगह सही आंख का कर डाला ऑपरेशन

कई बार अस्पताल में डॉक्टर्स पर लापरवाही के इलाज्म लगते रहते हैं। इसका एक नजारा देखने को मिला झारखंड के चौपारण में जहां महिला दाईं आंख का ऑपरेशन करवाने आई थी और डॉक्टर्स ने बाईं आंख का ऑपरेशन कर दिया जिसके बाद अब महिलाओं को दोनों ही आंखों से दिखाई नहीं दे रहा है। यह घटना चौपारण के एक निजी अस्पताल लोकनायक जयप्रकाश आई हॉस्पिटल में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, लोकनायक जयप्रकाश आई हॉस्पिटल में बढ़नी देवी (57) और कलसी देवी (55) का मोतियाबंद का ऑपरेशन होना था। ऐसे में दोनों महिलाओं अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों ही महिलाओं की दाईं आंख की जगह बाईं आंख का ऑपरेशन कर दिया। परिजनों ने इस मामले की शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की। साथ ही, बताया कि गलत ऑपरेशन के चलते दोनों महिलाओं को आंखों से दिखना बंद हो गया है।

बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के दौरान महिलाओं को गड़बड़ी का पता नहीं चला, लेकिन जब दोनों महिलाएं ऑपरेशन थिएटर से बाहर आईं तो गड़बड़ी होने की जानकारी मिली। इसके बावजूद डॉक्टरों ने दोनों मरीजों को छुट्टी भी दे दी। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए कंपाउंडर विजय कुमार को सस्पेंड कर दिया। प्रबंधक सुदीप ने स्वीकार किया है कि मरीज बढ़नी देवी के ऑपरेशन में चूक हुई है। अब बढ़नी देवी की दाईं आंख का दोबारा ऑपरेशन किया जाएगा, जिसका पूरा खर्च अस्पताल उठाएगा। इसके अलावा कंपाउंडर पर आर्थिक दंड भी लगाया गया है।