डेरा हिंसा : मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हुई, पुरे मामले से जुड़ी 9 अहम जानकारियां

50 वर्षीय डेरा प्रमुख को शुक्रवार को 2002 के दुष्कर्म मामले में दोषी करार देने के बाद भड़की हिंसा में 36 लोगो की मौत इनमें से 30 लोगों की मौत पंचकूला में, जबकि 6 की मौत सिरसा में हुई है। पुलिस महानिदेशक बी. एस. संधू के बाद धेसी ने कहा कि पंचकूला समेत राज्य के किसी भी हिस्से में शनिवार को किसी हिंसा की घटना की सूचना नहीं है।

पुरे मामले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां :

# डीजीपी बीएस संधु ने बताया कि इस बीच हरियाणा पुलिस ने एक डेरा समर्थक के वाहन से एक एके-47, एक माउजर, पांच पिस्तौल और दो राइफलें बरामद की हैं।

# हिंसा के सिलसिले में करीब 552 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है। पंचकूला में सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं।

# राज्य के अधिकारी अब यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि रविवार या सोमवार कोई अप्रिय घटना नहीं हो। पड़ोसी राज्य पंजाब से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

# 28 अगस्त को विशेष सीबीआई अदालत के जज राम रहीम को सजा सुनाने के लिए रोहतक के सनुरिया जेल जाएंगे जिसके मद्देजनर सुरक्षा के सारे बंदोबस्त कर लिए गए हैं।

# पड़ोसी पंजाब से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

# इस बीच, हरियाणा सरकार ने शनिवार को पंचकूला के उप पुलिस आयुक्त (डीसीपी) को सस्पेंड कर दिया। उन पर आरोप है उनके एक त्रुटिपूर्ण आदेश के चलते जिले में भीड़ जमा हुई।

# मुख्य सचिव डीएस धेसी ने कहा कि राज्य में शांति बनी हुई है और शुक्रवार शाम के बाद कहीं भी कोई घटना नहीं हुई है।

# डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के साथ ही उसकी 'जेड प्लस' सुरक्षा हटा ली गई।

# डेरा प्रमुख को रोहतक की जेल में विशेष सुविधाएं मिलने का आरोप लगाने वाली खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि राम रहीम से साधारण कैदी जैसा सलूक किया जा रहा है।