राम रहीम को मिली गुनाह की सजा, नहीं काम आई रहम की भीख

रेप केस में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के लिए सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सजा का ऐलान कर दिया है। उनको 20 साल की सजा सुनाई गई है। सजा पर बहस पूरी होने के बाद राम रहीम जज के सामने रहम की भीख मांगने लगा। इस केस की सुनवाई के लिए रोहतक जेल के अंदर कोर्ट रूम बनाया गया था।


# सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने राम रहीम को सुनाई 10 साल की सजा।

# सिरसा में डेरा समर्थकों ने दो वाहनों में लगाई आग।

# बहस पूरी होने के बाद जज के सामने रो पड़ा रेप का दोषी राम रहीम. बोला- मुझ पर रहम कर दीजिए जज साहब।

# बहस की प्रक्रिया के दौरान राम रहीम शांत होकर खड़े हुए थे। दोनों वकीलों की बात सुनते रहे। सजा के ऐलान के बाद उनको जेल के कपड़े पहना दिए जाएंगे।

# बचाव पक्ष ने कहा कि राम रहीम समाज सेवी हैं। उन्होंन जन कल्याण के बहुत कार्य किए हैं। इसका संज्ञान लेते हुए नरमी बरती जानी चाहिए।