दिल्‍ली में ठंड लगातार ढहा रही कहर, 3.1 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

उत्तर भारत के पहाड़ों में लगातार हो रहे हिमपात ने मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ा दी है। राष्ट्रीय दिल्‍ली में आज (सोमवार) यानी 20 दिसंबर की सुबह न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि इस मौसम का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 25 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान सामान्य 9 डिग्री सेल्सियस से कम रहने का अनुमान है। 21 और 22 दिसंबर को यह 5 डिग्री और 23, 24 और 25 दिसंबर को यह क्रमश: 6, 7 और 8 डिगी रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह कोहरे के साथ ठंड रहेगी। दिन में धूप खिलने के बाद मौसम साफ रहेगा।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (दिल्ली) के मुताबिक, राजधानी के लोधी रोड में आज न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि रविवार को दिल्‍ली के सफदरजंग इलाके में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जबकि शनिवार को दिल्ली में न्यूतनम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, आज न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे साफ है कि दिल्‍ली में ठंड लगातार कहर ढहा रही है।

गिरते तापमान के बीच वायु प्रदूषण से दिल्लीवासी बेहद परेशान है। आज भी एक्यूआई 290 दर्ज किया गया है। हालांकि, दिल्ली- एनसीआर के कई इलाकों में एक्यूआई का स्तर थोड़ा सुधरा है, लेकिन यह गंभीर श्रेणी में बरकरार है। माना जा रहा है कि 22 दिसंबर तक एक्यूआई का स्तर गंभीर श्रेणी में बना रहेगा। 25 दिसंबर को इसमें थोड़ा सुधार दर्ज किया जा सकता है।