दिल्ली में अब 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, कोरोना संक्रमण की वजह से लिया फैसला

दिल्ली में कोरोना के हालात में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। ऐसी स्थिति में अनावश्यक बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है। इसलिए केजरीवाल सरकार ने सभी स्कूलों को 31 अक्टूबर तक बंद करने का फैसला किया है। इसकी जानकारी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दी। मनीष सिसोदिया ने निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय राजधानी में सभी स्कूल 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। इससे पहले सभी स्कूलों से पांच अक्टूबर तक के लिए बंद कर दिया गया था।

दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को 31 अक्टूबर तक बंद रखने का फैसला किया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय राजधानी में सभी स्कूल 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।

दिल्ली के सरकारी समेत, निगम, एनडीएमसी, दिल्ली कैंट से संबद्ध और निजी स्कूलों पर भी बंदी का यह आदेश लागू रहेगा और फिर 31 अक्टूबर के बाद ही यहां स्कूल खोलने पर फैसला लिया जाएगा।