नई दिल्ली के रोहिणी में एक शख्स ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। खुद को आग लगाने की पीछे वजह है मोबाइल फोन। दरअसल, शख्स ने एक मोबाइल खरीदा था लकिन कुछ दिन बात बाद फोन खराब हो गया इसके बात उसने मोबाइल कंपनी के सर्विस सेंटर से रिप्लेसमेंट के लिए अप्रोच किया लेकिन कंपनी बदलने से इंकार कर दिया। लिहाजा परेशान होकर शख्स ने खुद पर पट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। इस शख्स की पहचान प्रह्लादपुर गांव के भीम सिंह के तौर पर हुई है। फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। रोहिणी साउथ थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह है पूरा मामला
भीम सिंह ने पुलिस को बताया कि करीब एक महीने पहले प्रहलादपुर स्थित अपने घर के करीब से एक मोबाइल खरीदा था। इसे अपनी भतीजी को गिफ्ट किया, ताकि वह अपने स्कूल की ऑनलाइन क्लासेज अटेंड कर सके। कुछ ही दिन के बाद फोन ने काम करना बंद कर दिया और फट गया। उन्होंने 6 नवंबर को मोबाइल कंपनी के सर्विस सेंटर से रिप्लेसमेंट के लिए अप्रोच किया, लेकिन कंपनी की पॉलिसी का हवाला देते हुए बदलने से इनकार कर दिया। उन्होंने फिर से मेल भेजे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।वह शुक्रवार को करीब 12 बजे रोहिणी के एम-2-के पहुंचे। उन्होंने सेंटर के स्टाफ से फिर से अनुरोध किया, लेकिन वो नहीं माने। लिहाजा भीम ने खुद पर पट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। चश्मदीद लोग तत्काल बचाव के लिए लपके, जिससे आग पर काबू पा लिया गया। उन्हें तत्काल बीएसए अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उनका, उनकी पत्नी का और इलाज कर रहे डॉक्टर का बयान ले लिया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और परिजन उनसे मिल रहे हैं।