दिल्ली से हटेगा वीकेंड कर्फ्यू! CM केजरीवाल ने LG को भेजा प्रस्ताव

दिल्ली में कोरोना प्रतिबंधों पर केजरीवाल सरकार राहत दे सकती है। दरअसल दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू हटाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल को प्रस्ताव भेजा है। इसके साथ ही बाजारों में दुकान खोलने के लिए लागू ऑड इवन सिस्टम को भी हटाया जाएगा। प्राइवेट दफ्तर भी 50% क्षमता के साथ चल सकेंगे। दिल्ली में कोरोना के घटते मामलों के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

दिल्ली में गुरुवार को डेली केस में गिरावट देखी गई। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 12,306 नए संक्रमित मिले हैं और 43 मौतें दर्ज की गई। इससे एक दिन पहले बुधवार को 13,785 नए कोविड मामले सामने आए थे 35 मौतें दर्ज की गई थी। गुरुवार को पॉजिटिविटी रेट 21.48% दर्ज किया गया। राजधानी में एक्टिव केस घटकर 68,730 रह गए हैं। इससे पहले बुधवार को 75,282 एक्टिव केस थे।

दिल्ली में गुरुवार को कोरोना से 43 मौतों का आंकड़ा दूसरी लहर यानी 10 जून के बाद सबसे ज्यादा है। पिछले साल 10 जून को दिल्ली में 44 लोगों की जान गई थी। हालांकि, रोजाना के केसेस में 11% की कमी दर्ज की गई है।