Exit Poll : दिल्ली में केजरीवाल की वापसी, 70 में से 68 सीटों पर 'आप' की जीत संभव

दिल्ली में एक बार फिर केजरीवाल की सरकार बनने वाली है। सामने आए एग्जिट पोल में अरविंद केजरीवाल फिर से मुख्यमंत्री बनते दिख रहे हैं। तमाम एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की बात कही है। हालांकि पिछली बार की तुलना में उसकी सीटों में जरूर कमी हो सकती है।

वर्ष 2015 के विधानसभा चुनावों में 'आप' ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 70 में से 67 सीटों पर कब्जा किया था। मगर इस बार उसे 44 से 57 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि बहुमत के लिए 36 सीटों की ही जरूरत है।

कांग्रेस की स्थिति में हालांकि इस बार भी कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। उन्हें बमुश्किल एक सीट मिल जाए तो गनीमत होगी।

क्या कहते हैं एग्जिट पोल

आज तक-Axis My India

आप - 59-68 सीटें
भाजपा- 2-11 सीटें
कांग्रेस- 0

एबीपी-सी वोटर

आप - 49-63 सीटें
भाजपा- 5-19 सीटें
कांग्रेस- 0-4

न्यूज एक्स-नेता

आप- 53-57 सीटें
भाजपा- 11-17 सीटें
कांग्रेस- 0-2 सीटें

टाइम्स नाउ-Ipsos


आप- 44 सीटें
भाजपा- 26 सीटें
कांग्रेस- 0

टीवी 9-भारतवर्ष-Cicero

आप- 54 सीटें
भाजपा-15 सीटें
कांग्रेस- 01

रिपब्लिक टीवी-जन की बात

आप- 48-61 सीटें
भाजपा-09-21 सीटें
कांग्रेस- 0-1

इंडिया टीवी

आप- 44 सीटें
भाजपा-26 सीटें
कांग्रेस- 0