दिल्ली-NCR में आज सुबह 5:36 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई, और इसका केंद्र धरती से 5 किलोमीटर गहराई में था। झटकों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दिल्ली-NCR की जमीन तेज आवाज के साथ लगभग 10 सेकंड तक कांपती रही।
पीएम मोदी ने की सतर्क रहने की अपीलभूकंप के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया। उन्होंने ट्वीट कर लोगों से सतर्क, शांत और सुरक्षित रहने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा, दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप महसूस किया गया। सभी लोग सुरक्षा सावधानियों का पालन करें और संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहें। अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। गनीमत यह रही कि भूकंप से किसी भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
महादेव सबको सुरक्षित रखें- गिरिराज सिंहदिल्ली में आए भूकंप को लेकर लोग काफी डरे हुए हैं। भूकंप को लेकर राजनीतिक नेता लोग अपने डरावने अनुभव शेयर कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ये भूकंप काफी डरावना था। महादेव सबको सुरक्षित रखें।
जोर का आया भूंकप- आतिशीदिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में अभी एक जोर का भूकंप आया। भगवान से प्रार्थना करती हूँ कि सब सुरक्षित होंगे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं सभी की सुरक्षा के लिए दुआ करता हूं।
भूकंप के झटकों से हिले बीजेपी नेता बग्गाभारतीय जनता पार्टी के नेता तेजिंदर बग्गा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि Earthquake? यानी बग्गा भी भूकंप के तेज झटकों से हिल गए। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों से अपना अनुभव पूछ रहे थे
अरविंद केजरीवाल ने सुरक्षा की कामना कीभूकंप को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर के कहा, मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हू। वहीं AAP नेती आतिशी ने भी पोस्ट कर कहा, दिल्ली में अभी एक जोरदार भूकंप आया। भगवान से प्रार्थना करती हूं कि सब सुरक्षित होंगे।