आज से दिल्ली में 'Red Light On, Gaadi Off' कैंपेन की शुरुआत, जानिये- क्या होगा इसके टाइमिंग

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार ने एक और अभियान 'Red light On, Gaadi Off' की शुरुआत हुई है। इस अभियान की सफलता के लिए 100 व्यस्ततम चौराहों पर दिल्ली सरकार ने 2500 पर्यावरण मार्शल की तैनाती की है। यह अभियान मुख्य रूप से भीड़ वाले 100 रेड लाइट चौराहों पर चलाया जाएगा। इस कैंपन के जरिये लोगों को वायु प्रदूषण के खिलाफ लोगों को जागरूक करने और उनके दायित्य का एहसास कराने के लिए है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि ये अभियान 15 नवंबर तक चलेगा।

बुधवार से दिल्ली में शुरू हुए 'रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ कैंपेन' सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक यह कैंपेन चलेगा। गोपाल राय का कहना है कि ये अभियान दिल्ली के 2 करोड़ लोगों का है। इसमें सभी को अपनी इच्छा से योगदान करना है। इस अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए दिल्ली सरकार दिल्ली के सभी सांसद, विधायक और पार्षदों को पत्र लिख चुकी है कि वे अपने अपने इलाकों में लोगों को जागरूक करें। इस में राजनीतिक सभी पार्टियों, RWA, मार्किट एसोसिएशन, औद्योगिक संगठन, एनजीओ (NGO), ऑफिसर्स एसोसिएशन और ट्रेड यूनियन से भी अभियान को सफल बनाने की गुजारिश की गई है।

बताया जा रहा है कि यह अभियान सफल रहा तो दिल्ली में 20% तक वायु प्रदूषण कम किया जा सकता है। बता दें कि दिल्ली के प्रदूषण में सबसे ज्यादा योगदान गाड़ियों का रहता है। फिलहाल पंजाब और हरियाणा में पराली जलाए जाने के चलते वायु गुणवत्ता का स्तर 300 के पार पहुंच गया है।