दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: इन 48 सीटों पर जीती BJP, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। दिल्ली में 27 साल बाद एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने जा रही है। इस चुनाव में भाजपा ने कुल 48 सीटों पर विजय प्राप्त की है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को 22 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। इस चुनाव में कई बड़े नेता जैसे कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, सौरभ भारद्वाज समेत कई अन्य आप नेता भी चुनाव हार गए हैं। अब हम जानते हैं कि वह कौन सी 48 सीटें हैं, जहां भाजपा ने जीत हासिल की है।

इन 48 सीटों पर जीती भाजपा

नरेला- राज करण खत्री
तिमारपुर- सूर्य प्रकाश खत्री
आदर्श नगर- राज कुमार भाटिया
बादली- अहीर दीपक चौधरी
रिठाला- कुलवंत राणा
बवाना- रविंदर इंदराज सिंह
मुंडका- गजेंद्र गोयल
नांगलोई जाट- मनोज कुमार शौकीन
मंगोलपुरी- राज कुमार चौहान
रोहिणी- वीजेंद्र गुप्ता
शालीमार बाग- रेखा गुप्ता
शकूरबस्ती- करनैल सिंह
त्रिनगर- तिलक राम गुप्ता
वजीरपुर- पूनम शर्मा
मॉडल टाउन- अशोक गोयल
मोती नगर- हरीश खुराना
मादीपुर- कैलाश गंगवाल
राजौरी गार्डन- मनजिंदर सिंह सिरसा
हरिनगर- श्याम शर्मा
जनकपुरी- आशीष सूद
उत्तम नगर- पवन शर्मा
द्वारका- प्रद्युम्न सिंह
मटियाला- संदीप सेहरावत
नजफगढ़- नीलम पहलवान
बिजवासन- कैलाश गहलोत
पालम- कुलदीप सोलंकी
राजेंद्र नगर- उमंग बजाज
नई दिल्ली- प्रवेश वर्मा
जंगपुरा- तरविंदर सिंह मारवाह
कस्तूरबानगर- नीरज बसोया
मालवीय नगर- सतीश उपाध्याय
आरके पुरम- अनील कुमार शर्मा
मेहरौली- गजेंद्र सिंह यादव
छत्तरपुर- करतार सिंह तंवर
संगम विहार- चंदन कुमार चौधरी
ग्रेटर कैलाश- शिखा रॉय
त्रिलोकपुरी- रविकांत
पटपड़गंज- रविंदर सिंह नेगी
लक्ष्मी नगर- अभय वर्मा
विश्वास नगर- ओम प्रकाश शर्मा
कृष्णानगर- अनील गोयल
गांधी नगर- अरविंदर सिंह लवली
शहादरा- संजय गोयल
रोहतास नगर- जितेंद्र महाजन
घोंडा- अजय महावर
मुस्तफाबाद- मोहन सिंह बिष्ट
करावल नगर- कपिल मिश्रा
विकासपुरी- पंकज कुमार सिंह