गोरखपुर : हत्या या आत्महत्या में उलझा मामला, अर्धनग्न हालत में फंदे से लटकी मिली महिला

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जो हत्या या आत्महत्या के जाल में फंस चूका हैं। यहां पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम लुहसी में रविवार देर रात एक महिला का शव अर्धनग्न हालत में फंदे से लटकता मिला। मृतका लुहसी निवासी मनोज चौहान की पत्नी 26 वर्षीय प्रतिमा है जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो प्रतिमा अर्धनग्न फंदे से लटकी थी। मामला हत्या, आत्महत्या में उलझा हुआ है। एसओ ने महिला का मोबाइल कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, मनोज चौहान की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व जिला कुशीनगर के थाना हाटा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करमही निवासी गम्मा चौहान के बेटी से हुआ था। शादी के तीन वर्ष बाद पति मनोज विदेश चला गया। पत्नी ज्यादातर अपने मायके में रहने लगी थी। गांव में तभी आती थी, जब कोई काम रहता था। दो दिन पूर्व प्रतिमा लुहसी आई थी। रविवार देर रात तक प्रतिमा के घर का दरवाजा न खुलने पर आस- पास के लोगों को शक हुआ। दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। गांव के कुछ लोगों ने प्रतिमा के मायके वालों को इसकी सूचना दी। मृतका के परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।