उत्तरप्रदेश : कुएं से बरामद हुआ ससुराल गए युवक का शव, मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मड़िहान थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे गांव में कोहराम मचा दिया। दरअसल, यहां एक युवक अपने ससुराल आया था और शनिवार की रात कुएं में उस युवक का शव बरामद हुआ हैं। शव मिलने से पूरे गांव में कोहराम मच गया। युवक की पहचान धुरकर निवासी संदीप मौर्य (35) पुत्र कल्लू के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

संदीप के पिता कल्लू ने बताया कि संदीप मौर्य बाहर रहकर काम करता था। अपनी कमाई का पैसा भी ससुरालियों के खाते में भेजता था। लॉकडाउन से काम बंद होने के कारण घर आ गया था। पैसे की आवश्यकता पड़ने पर ससुराल में लेने गया था।

देर रात गांव के कुछ लोग कुएं से पानी भरने गए तो एक युवक दिखाई दिया। इसकी जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई। कुएं पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। स्थानीय लोगों की मदद से अचेतावस्था में उसे बाहर निकाला गया।

ससुरालियों ने उसकी पहिचान की। इसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। चेन्नई में रहकर खून पसीना की कमाई से पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मायके में दुकान से गुजर बसर करती रही। चौकी इंचार्ज धौरहा उदय नरायन सिंह कुशवाहा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।