उत्तरप्रदेश : गांव के बाहर पेड़ से लटकी मिली किशोरी की लाश, बताई गई मानसिक तौर पर परेशान

प्रदेश के औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव में तब सनसनी मच गई जब गांव के बाहर एक बबूल के पेड़ से रविवार देर रात घर से गायब हुई किशोरी का शव लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजनों ने किशोरी के मानसिक रूप से परेशान रहने की बात कही है। वहीं लोगों में चर्चा है कि किशोरी भूतप्रेत का चक्कर होने से परेशान थी। इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। थाना प्रभारी रामसहाय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हरपालपुर निवासी कुंवर सिंह की पुत्री लक्ष्मी (17) रविवार देर रात अचानक घर से गायब हो गई। परिजन उसकी रातभर खोजबीन करते रहे। सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर एक बबूल के पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मी कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। इसको लेकर उसका स्थानीय स्तर पर झांडफूक कराया गया।