अलवर : डेढ़ साल बाद हुआ कुएं में मिले शव के राज का खुलासा, चचेरे भाई ने की थी हत्या

करीब डेढ़ साल पहले रैणी कस्बे में कुएं में राजेंद्र बैरवा का शव मिला था जिसका खुलासा अब पुलिस ने कर दिया हैं। इस मामले में चचेरे भाई ने ही युवक की हत्या की थी। राजगढ़ डीएसपी ने बताया कि पुलिस काे हत्यारे तक पहुंचने में डेढ़ साल का समय लग गया। पुलिस को उस पर शक नहीं हुआ, जिन पर शक था उनका हत्या से लिंक नहीं जुड़ा। राजेंद्र की कॉल डिटेल से लोकेश पर शक हुआ। पूछताछ में उसने सच उगल दिया।

मृतक 27 वर्षीय राजेंद्र बैरवा की हत्या उसके 25 वर्षीय चचेरे भाई लोकेश मेहरा पुत्र देशराज बैरवा ने की थी। उसके मृतक की पत्नी यानी भाभी से अवैध संबंध थे। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अलवर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 9 नवंबर 2019 काे गंगाराम बैरवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बेटा राजेंद्र 3-4 दिन पहले गांव के दाैजी जाेगी व गुलाब जाेगी के साथ घर से गया था। बेटे का शव कुएं में पड़ा मिला। दाैजी जाेगी, गुलाब जाेगी व लोकेश मेहरा ने उसके बेटे की हत्या कर शव काे कुएं में पटका है। बेटे की पत्नी से लोकेश के अवैध संबंंध हैं।

एसपी ने बताया कि एएसपी ग्रामीण श्रीमन लाल मीणा की मॉनिटरिंग में राजगढ़ सीओ अंजली जाेरवाल के नेतृत्व में गठित टीम ने लोकेश काे हिरासत में लिया। पता चला कि वह मृतक के घर अाता जाता था। मृतक राजेंद्र शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता था। लाेकेश भाभी का पक्ष लेता था। इससे दाेनाें एक दूसरे के नजदीक आ गए और उनके अवैध संबंध बन गए थे। मृतक राजेंद्र चाेरियां भी करता था। वह घर से बाहर रहता था। राजेंद्र काे टीबी की बीमारी भी थी। इसलिए उसकी पत्नी अपनी बहन व जीजा के पास दिल्ली जाकर पति का इलाज कराना चाहती थी। इसके लिए तीन-चार महीने उसे दिल्ली में रुकना था। राजेंद्र की पत्नी ने घटना से दाे दिन पहले यह बात अपने प्रेमी काे बताई। लाेकेश काे यह बर्दाश्त नहीं था। 5 नवंबर की शाम लाेकेश ने राजेंद्र काे सिगरेट पीने की कह गांव की तलाई की तरफ कुएं पर ले गया। राजेंद्र शराब के नशे में था, तभी लाेकेश ने चाकू से उसकी हत्या कर शव कुएं मेंं फेंक दिया। मृतक के दाे बच्चे हैं। आराेपी लाेकेश अविवाहित है और ऑनलाइन मार्केटिंग का काम करता है।