क्रिकेटर्स जिनका दिल आया शादीशुदा औरतों पर

भारतीय क्रिकेट की दुनिया को हमेशा से ही ग्लैमर के साथ जोड़ा गया हैं। क्योंकि पूरे देश में क्रिकेटर्स की दीवानगी लड़कियों में भी देख जाती हैं। लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं उन क्रिकेटर्स के बारे में जिनकी कई लड़कियों दीवानी थी। लेकिन उनका दिल आया शादीशुदा महिलाओं पर और दिल आने पर उन्होने उन महिलाओं के साथ शादी का रिश्ता भी बनाया। तो आइये जानते हैं उन क्रिकेटर्स के बारे में जिन्हें जब शादीशुदा महिलाओं से प्यार हुआ तो उन्होंने समाज की फिक्र किये बिना उनसे रिश्ता जोड़ा।

* शिखर धवन

भारतीय क्रिकेटर के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन का दिल एक शादीशुदा महिला पर आया। शिखर की शादी आयशा मुखर्जी से हुई हैं। आयशा के पहले पति एक बिजनेसमैन थे जिससे तलाक के बाद शिखर और आयशा की मुलाकात हुई और दोनों एक दूसरे से शादी के बंधन में बंध गए। आयशा शिखर से शादी से पहले दो बच्चों की मां भी थी।

* अनिल कुंबले

भारतीय क्रिकेटर ने अपना नाम स्थापित करने वाले अनिल कुंबले ने इस लिस्ट में भी अपना दर्ज करा लिया हैं। उन्होंने एक बच्चे की मां चेतना से शादी की। चेतना के पहले पति ने उन्हें शादी के 9 साल बाद 1999 में तलाक दे दिया था जिसके बाद कुंबले उन्हें चेतना और बच्चे दोनों की अपनाया।

* मुरली विजय

मुरली का दिल जीतने में एक शादीशुदा महिला कामयाब हुई। भारतीय क्रिकेटर में यह शादी बहुत ही अलग थी क्योंकि मुरली की वर्तमान पत्नी निकिता भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी थी। दिनेश की पत्नी पर मुरली का दिल आया और उसके बाद दोनों की नजदीकियां इतनी बढ़ गई कि निकिता ने दिनेश को तलाक देकर मुरली से शादी कर ली।

* जवागल श्रीनाथ

भारतीय क्रिकेटर जवागल भी इस मामले में कम नहीं है। उन्होंने पत्रकार माधवी पात्रावली से शादी की।