क्रिकेटर्स जिनका बॉलीवुड की हसीनाओं के साथ रहा है अफेयर

बॉलीवुड और क्रिकेट भारत के दो ऐसी फिल्ड हैं जो जनता के दिल में बसे हुए हैं और जब-जब इन दोनों का संगम होता हैं भारत की जनता के दिल खुश हो जाते हैं। बॉलीवुड और क्रिकेट का बहुत पुराना रिश्ता है। ऐसा माना जा सकता हैं कि इन दोनों फिल्ड में काम करने वाले लोगों के दिल एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। क्रिकेटरों और बॉलीवुड स्टार्स के अफेयर की खबरें हमेशा सुनने को मिलती रहती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका बॉलीवुड की हसीनाओं के साथ अफेयर रहा है।

* महेंद्र सिंह धोनी-दीपिका पादुकोण

इंडियन क्रिकेट के पूर्व कप्तान और बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण के अफेयर की खबरें काफी तेजी से फैली थी। उस समय दीपिका ने अपने करियर की शुरूआत की थी और धोनी की दीपिका पहली नजर में ही पसंद आ गई थी लेकिन इन दोनों का प्यार आगे नहीं बढ़ पाया।

* विराट कोहली-अनुष्का शर्मा

इन दोनों के अफेयर की शुरूआत 2014 में हुई। जब भारत और श्रीलंका का क्रिकेट हो रहा था और अनुष्का विराट को चीयर करने के लिए स्टेडियम में पहुंची थी। शुरूआत में विराट ने अपनी मोहब्बत को दोस्ती का नाम ही दिया लेकिन अब दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया है।

* युवराज सिंह-किम शर्मा

युवराज सिंह का नाम कई बॉलीवुड हसीनाओं के साथ जोड़ा जा चुका है लेकिन किम शर्मा के साथ इनका अफेयर लगभग 4 साल तक चला। युवराज की मां को इन दोनों का रिश्ता पसंद नहीं था जिस वजह से दोनों को अलग होना पड़ा।

* सौरव गांगुली-नगमा

इंडियन टीम के खिलाड़ी सौरव गागुंली का नाम एक्ट्रैस नगमा के साथ जोड़ा जा चुका है। इन दोनों की मुलाकात लंदन में हुई और वहीं से इनका अफेयर शुरू हुआ। 2001 में इन दोनों के प्यार की खबरें दुनिया के सामने आ गई लेकिन सौरव गांगुली की शादी पहले ही डोना गांगुली के साथ हो चुकी थी जिस वजह से नगमा के साथ रिश्ता आगे न चल सका।

* कपिल देव-सारिका

क्रिकेटर कपिल देव बॉलीवुड एक्ट्रैस सारिका के साथ प्यार करते थे और दोनों के घरवाले भी इस रिश्ते के लिए मंजूरी दे चुके थे लेकिन कपिल देव की उस समय एक और गर्लफ्रैंड थी जिसका नाम रोमी था। रोमी की वजह से ही सारिका और कपिल का रिश्ता आगे नहीं चल पाया।

* वसीम अकरम-सुष्मिता सेन

पाकिस्तानी खिलाड़ी वसीम अकरम और सुष्मिता सेन का अफेयर रियलिटी शो एक खिलाड़ी एक हसीना से शुरू हुआ। इस शो में इन दोनों ने जज की भूमिका निभाई थी और इसके बाद दोनों की शादी करने की खबर भी सामने आई थी लेकिन एक ट्विटर मैसेज में सुष्मिता ने अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का नाम ही दिया।