महेंद्र सिंह धोनी के फार्महाउस पर तेंदुलकर के फैन सुधीर, साथ किया लंच, देखे तस्वीरे

आईपीएल के बाद टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने रांची के फार्महाउस में फैमिली के साथ क्वालिटी समय बिता रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन सुधीर को अपने घर पर लंच पर इनवाइट किया।

सुधीर ने धौनी के परिवार के साथ बैठकर लंच किया। इस दौरान डाइनिंग टेबल पर साक्षी, धोनी खुद और उनके पिता नजर आए। लंच से जुडी तस्वीरे धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर उपलोड की है।

बता दें कि सुधीर को तेंदुलकर का सबसे बड़ा फैन कहा जाता है। तेंदुलकर के संन्यास लेने के बाद भी सुधीर भारत के हर मैच तेंदुलकर के नाम जर्सी नंबर 10 के साथ देखने जाते हैं।

आपको बता दें 27 मई को आईपीएल फाइनल में धौनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया था। 28 मई को धौनी पूरी टीम के साथ चेन्नई गए और फिर 29 मई को रांची वापस पहुंचे।