सीने में दर्द के बाद सौरव गांगुली हॉस्पिटल में एडमिट, शाम में होगी एंजियोप्लास्टी

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली (48) की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वूडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांगुली की तबीयत आज सुबह खराब हुई। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक सौरव गांगुली जिम में वर्कआउट कर रहे थे, ये जिम सौरव गांगुली के घर में ही है। सौरव गांगुली को शनिवार सुबह से ही हृदय संबंधी समस्या थी और उन्हें वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों ने पुष्टि की कि सौरव गांगुली को एंजियोप्लास्टी की आवश्यकता है।

गांगुली को सीने में दर्ज की शिकायत के बाद कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने बताया है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है। शाम में उनकी एंजियोप्लास्टी की जाएगी। हालांकि डॉक्टर्स ने ये भी बताया है कि चिंता की कोई बात नहीं है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने सौरव गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।