देश में अबतक 16 लाख लोगों को लगा कोरोना का टीका, WHO ने भी की तारीफ

भारत में अब तक करीब 16 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। भारत में 24 जनवरी को सुबह 8 बजे तक लगभग 16 लाख लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रविवार सुबह 8 बजे तक 15 लाख 82 हजार 201 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं, बीते 24 घंटे की बात करें तो इस अंतराल में 1 लाख 91 हजार 609 लोगों को 3,512 सत्रों में टीका लगाया गया है। मंत्रालय ने कहा कि टीकीकरण के लिए अब तक कुल 27,920 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। बता दें कि भारत में सिर्फ 6 दिनों में ही 10 लाख लोगो को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है, जो अमेरिका और यूके जैसे देशों से अधिक है। 10 लाख के आंकड़े तक पहुंचने में ब्रिटेन को ब्रिटेन को 18 दिन लगे, जबकि अमेरिका यहां तक पहुंचने में 10 दिन लगे।

मंत्रालय ने बताया कि भारत में 10 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने में केवल 6 दिन लगे। यह गिनती अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों से अधिक है। ब्रिटेन को 18 दिन लगे जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका को 10 लाख तक पहुंचने में 10 दिन लगे।

कोरोना वायरस के संकट से उबरने में भारत पूरे विश्व के लिए एक मिसाल बन चुका है। देश में बनी वैक्सीन को दुनिया के कई देशों में निर्यात कर भारत ने वैश्विक स्वास्थ्य में अपनी अहम भूमिका निभाई है। यही वजह है कि आज दुनिया के तमाम बड़े देश और राजनेता भारत के इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं। अमेरिका और ब्राजील के बाद अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है।