फिर डराने लगे कोरोना के आंकड़े, बीते दिन मिले 3000 से ज्यादा मरीज, एक्टिव केस बढ़कर 19 हजार के पार

भारत में कोरोना केस लगातार बढ़ते जा रहे है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3000 हजार से ज्यादा मरीज मिले। रविवार को 3,157 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले शनिवार को 3324 केस सामने आए थे। भारत में एक्टिव केस बढ़कर 19500 हो गए हैं। आपको बता दे, 25 अप्रैल से 1 मई तक पूरे देश में 22 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए हैं। भारत में रविवार को सामने आए कुल केस दिल्ली, हरियाणा, केरल, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से सामने आए। दिल्ली में अकेले 47.04% केस यानी 1,485 मरीज मिले। हीं, हरियाणा में 479 , केरल में 314 , उत्तर प्रदेश में 268 और महाराष्ट्र में 169 केस मिले हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 26 लोगों की मौत हुई है। अब तक देश में 5,23,869 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।

भारत में रिकवरी रेट 98.74% हो गया है। पिछले 24 घंटे में 2,723 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में 4,25,38,976 लोग अभी तक ठीक हुए हैं। भारत में एक्टिव केस पिछले 24 घंटे में 408 बढ़े हैं। अब कुल 19,500 एक्टिव केस हो गए हैं।

भारत में पिछले 24 घंटे में वैक्सीन की 4,02,170 डोज लगाई गई हैं। देश में अब तक 1,89,23,98,347 कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 4,71,087 लोगों की कोरोना जांच हुई है।

दिल्ली में रविवार को कोरोना के 1,485 नए मामले सामने आए। इससे पहले शनिवार को 1,520 नए केस सामने आए थे और इस बीमारी के कारण एक की मौत हो गई थी। हालांकि रविवार को किसी की मौत नहीं हुई। राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 4.89% हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस से 18,84,560 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 26,175 लोगों की जान जा चुकी है।